कोरोना संकट के चलते मास्क और पीपीई किट के साथ ऑक्सीमीटर की भी मांग बढ़ी

पुरानी दिल्ली इलाके के भागीरथ पैलेस स्थित देश के सबसे बड़े मेडिसिन मार्केट में इन दिनों मास्क और पीपी किट के अलावा ऑक्सीमीटर की भी मांग बढ़ गई है. ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल रोगी के शरीर में ऑक्सीजन एवं सांस लेने की गणना के लिए किया जाता है. अच्छी बात यह है कि मांग बढ़ने के बावजूद इसकी कीमतें स्थिर हैं. पल्स ऑक्सीमीटर एक छोटा डिवाइस है, जो कि एक क्लिप की तरह दिखता है.

मास्क (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 8 जून. पुरानी दिल्ली इलाके के भागीरथ पैलेस स्थित देश के सबसे बड़े मेडिसिन मार्केट में इन दिनों मास्क और पीपी किट के अलावा ऑक्सीमीटर की भी मांग बढ़ गई है. ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल रोगी के शरीर में ऑक्सीजन एवं सांस लेने की गणना के लिए किया जाता है. अच्छी बात यह है कि मांग बढ़ने के बावजूद इसकी कीमतें स्थिर हैं. पल्स ऑक्सीमीटर एक छोटा डिवाइस है, जो कि एक क्लिप की तरह दिखता है. इसे उंगली में क्लिप की तरह लगाया जाता है. इसके बाद इसमें लगे सेंसर ये पता लगा पाते हैं कि खून में ऑक्सीजन का प्रवाह कैसा है. यह डिवाइस आपके हार्ट रेट को भी दिखाता है.

यह मरीज की स्थिति को गंभीर होने से बचाने में मदद करता है. यह उपकरण मरीज को गंभीर स्टेज में जाने से पहले अलर्ट कर देता है. मेडिकल उपकरणों का व्यवसाय करने वाले वेद प्रकाश जिंदल ने कहा, "मास्क और पीपी किट की तरह ऑक्सीमीटर की मांग में इतनी वृद्धि नहीं हुई है. लेकिन यह सच है कि पहले के मुकाबले इसकी मांग में कुछ वृद्धि आई है. लॉकडाउन के दौरान जब अधिकांश छोटे अस्पताल और क्लीनिक बंद रहे तब भी इसकी मांग लगातार बनी रही. दरअसल, इस उपकरण का इस्तेमाल कोरोना रोगियों के शरीर में ऑक्सीजन का लेवल जांचने के लिए किया जाता है." यह भी पढ़ें-कोरोना संकट: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल का एक और फैसला बदला, कहा- Asymptomatic लोग 5-10 दिनों में करा सकते हैं टेस्ट

मेडिकल उपकरणों एवं ऑक्सीमीटर के एक अन्य विक्रेता कपिल सहाय ने कहा, "अस्पतालों में अभी कोरोना के अलावा अन्य रोगों के रोगी लगभग न के बराबर हैं. बावजूद इसके ऑक्सीमीटर की डिमांड पहले जितनी ही बनी हुई है, क्योंकि इसका इस्तेमाल कोरोना रोगियों के उपचार में किया जा रहा है. अच्छी बात यह है कि डिमांड के बावजूद इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है."

दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में दवा एवं ऐसे मेडिकल उपकरणों की सप्लाई कर रहे भागीरथ पैलेस के ही एक दर्जन से अधिक दुकानदार कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. दुकानदारों एवं उनके कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर यह मार्केट 6 दिन के लिए बंद कर दी गई थी. पांच जून से यह मार्केट फिर से खोल दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड