Coronavirus in Mumbai: कोरोना की चपेट में फिर मुंबई, 2,749 मामलों के बाद BMC ने शहर की 1,305 बिल्डिगों को किया सील

कोरोना की चपेट में फिर मुंबई, 2749 मामलों के बाद बीएमसी ने शहर की 1305 बिल्डिगों को किया सील

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगा है. शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) सतर्क हो गई है. शनिवार को मुंबई के अलग- अलग इलाकों में स्थित बिल्डिंग में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 2749 नए मामले पाए जाने के बाद बीएमसी ने 1305 इमारतों को सील कर दिया है. इन इमारतों में 71,838 लोग रहते हैं. बिल्डिंग को सील किये जाने के बाद अंदर आने और जाने वालों पर पाबंदी लगा दी गई है.

वहीं बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दो दिन पहले गुरुवार को बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच मुंबई के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी, इसमें कहा गया था कि यदि किसी बिल्डिंग में 5  या उससे ज्यादा कोरोना के मामले मिलते हैं तो फिर पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा. इसके अलावा, अगर मरीज होम क्वारंटाइन में रहना पसंद करता है तो फिर उसके हाथों में स्टैंप लगाया जाएगा. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, तीन महीने बाद COVID-19 के 6,000 नए मामले

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के यवतमाल जिला प्रशासन ने गुरुवार रात से दस दिनों तक के लिए लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी कर दिया. इससे पहले दिन में, इसी विदर्भ क्षेत्र के अमरावती जिले में शनिवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक  लॉकडाउन की घोषणा की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड