Coronavirus in Bihar: पटना में एक शादी से तैयार हुई कोरोना की चेन, दुल्हे की हुई मौत-करीब 100 संक्रमित
बिहार की राजधानी पटना में एक शादी समारोह ने कोरोना की चेन तैयार की दी, जिसे तोड़ने के लिए प्रशासन का काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. पालीगंज में एक शादी समारोह में भाग लेने वाले अब तक 100 से ज्यादा लोगों को संक्रमित पाया गया है. इस क्रम में दुल्हे की भी मौत हो गई है, जबकि हलवाई, नाई कोरेाना पॉजिटिव पाए गए हैं.
बिहार की राजधानी पटना में एक शादी समारोह ने कोरोना की चेन तैयार की दी, जिसे तोड़ने के लिए प्रशासन का काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. पालीगंज में एक शादी समारोह में भाग लेने वाले अब तक 100 से ज्यादा लोगों को संक्रमित पाया गया है. इस क्रम में दुल्हे की भी मौत हो गई है, जबकि हलवाई, नाई कोरेाना पॉजिटिव पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को एक साथ इस समारोह में भाग लेने वाले 79 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए. इससे पहले भी 24 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं.
पटना से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर पालीगंज के डीहपाली गांव के रहने वाले शख्स गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करते थे. शादी करने के लिए 12 मई को पटना अपने गांव डीहपाली आए थे. उनकी शादी 15 जून को हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. दो दिनों के बाद दुल्हें की मौत हो गई. इसकी भनक जब प्रशासन को हुई तब समारोह में भाग लेने वालों की कोरोना जांच प्रारंभ हुई. यह भी पढ़े: कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर बीएसएफ के 53 जवान कोविड-19 से संक्रमित, सक्रिय मामलो की संख्या 354 हुई
सोमवार को इस संक्रमण चेन से एक साथ 79 कोरोना संक्रमित मिले. समारोह में शामिल 369 लोगों की जांच में 79 संक्रमित पाए गए हैं. जबकि 24 पहले संक्रमित हो चुके हैं. इस समारोह में शामिल हुए 100 से ज्यादा लोग अब तक संक्रमित मिल चुके हैं. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में शादी के दौरान दुल्हन की हुई मौत, डॉक्टरों ने कोरोना पॉजिटिव समझकर एडमिट करने से किया इंकार
पालीगंज अनुमंडलीय स्वास्थ्य प्रबंधक प्रजित कुमार ने बताया कि कुछ मरीजों को बमेती, फुलवारीशरीफ भेजा गया है और अधिकांश को बिहटा भेजा गया है. पालीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पांडेय ने मंगलवार को बताया कि कई मुहल्लों को सील किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

