कोरोना संकट के बीच दिल्ली में ओला-उबर बंद, 31 मार्च तक नहीं बुक होगी कोई कैब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देख ओला और उबर ने अपनी सभी सेवाएं स्थगित कर दी है. दिल्ली सरकार ने घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्यभर में सोमवार सुबह 6 बजे से लॉकडाउन का ऐलान किया है.

ओला और उबर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संकट को देख ओला (Ola) और उबर (Uber) ने अपनी सभी सेवाएं स्थगित कर दी है. दिल्ली सरकार ने घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्यभर में सोमवार सुबह 6 बजे से लॉकडाउन का ऐलान किया है. दरअसल दिल्ली में आज से लॉकडाउन के कारण सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नहीं चलाया जा रहा है. वहीं दिल्ली की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है. जबकि स्वास्थ्य, खानपान, जल और विद्युत आपूर्ति जैसे जरुरी सेवाएं बंदी से बाहर रखी गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक ऐप बेस्ड कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनियां ओला और उबर ने अपनी सभी सेवाओं पर रोक लगा दी है. बताया जा रहा है कि ओला और उबर ने यह कदम कोरना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत उठाया है. Ola Self Drive: ओला शुरू करेगा सेल्फ-ड्राइव कार-शेयरिंग सेवा

इससे पहले दोनों कंपनियां कोरोना वायरस संकट को देखते हुए अपनी शेयर यात्रा (पूल सर्विस) सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर चुकी हैं. जबकि ऑनलाइन टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला और उबर ने रविवार को जनता कर्फ्यू का भी समर्थन किया और इस अवधि में अनिवार्य यात्राओं के लिए सीमित सेवा ही चालू रखी.

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने कोविड-19 प्रभावित 75 जिलों को लॉकडाउन किया है. यहां केवल जरूरी सेवाएं ही रखी गई है. जबकि पूरी दिल्ली सोमवार सुबह छह बजे से लॉकडाउन है. रविवार को दिल्ली में स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण के छह मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि 23 मार्च को सुबह छह बजे से 31 मार्च तक राजधानी लॉकडाउन में रहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड