Coronavirus: असम में 100 साल की महिला ने दी कोरोना वायरस को मात
गुवाहाटी में सौ वर्ष की एक जिंदादिल महिला ने कोविड-19 को मात दे दी. अधिक आयु की चुनौती बड़ी थी लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि महिला ने अपनी सकारात्मकता के बल पर यह जंग जीती.
गुवाहाटी (Guwahati) में सौ वर्ष की एक जिंदादिल महिला ने कोविड-19 (Covid- 19) को मात दे दी. अधिक आयु की चुनौती बड़ी थी लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि महिला ने अपनी सकारात्मकता के बल पर यह जंग जीती. कोविड-19 की असम की सबसे उम्रदराज मरीज माई हांडिक को बुधवार को गुवाहाटी के महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल से छुट्टी मिल गई.
मदर्स ओल्ड एज होम (MMCH Covid Hospital) में रहने वाली हांडिक को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चलने के बाद दस दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों और नर्सों ने जश्न मनाया जिसमें हांडिक ने कई असमिया गीत गाए. यह भी पढ़े: Coronavirus Cases in Telangana: तेलंगाना में कोरोना वायरस के 2159 नए मामले दर्ज, मृतकों की संख्या एक हजार के पार
MMCH Covid Hospital
“It's hard to beat a person who never gives up.”
A 100-year-old woman Mai Handique, recovered from #Covid19.
Nothing can stop our hardworking #CovidWarrior from winning the war against #COVID19.#AssamFightsCorona@PomiBaruah @nhm_assam pic.twitter.com/zGqSFvACZK
— Assam Covid Care Centers (@AssamCovid) September 16, 2020
हांडिक ने कहा कि चिकित्सकों और नर्सों ने उनका बहुत खयाल रखा. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा की भी सराहना की. मदर्स ओल्ड एज होम में रहने वाले 12 लोग कोविड-19 से पीड़ित पाए गए थे, जिनमें से पांच को अस्पताल से छुट्टी मिल गई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

