कोरोना का कहर: भारत में कोरोना के 694 मामलों की हुई पुष्टि, 16 की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के 694 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर गुरुवार की शाम उपलब्ध जानकारी के अनुसार, "देश में कोरानावायरस के अब तक 694 मामले की पुष्टि हुई है,जिनमें 647 भारतीय जबकि 47 विदेशी शामिल हैं.

कोरोना वायरस (Photo Credits: IANS)

भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के 694 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर गुरुवार की शाम उपलब्ध जानकारी के अनुसार, "देश में कोरानावायरस के अब तक 694 मामले की पुष्टि हुई है,जिनमें 647 भारतीय जबकि 47 विदेशी शामिल हैं. देश में कोरोनावायरस से पीड़ित 45 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है."

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर यह जानकारी गुरुवार की रात आठ बजे अपडेट की गई है. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में इस समय कोरोनावायरस से संक्रमित 633 सक्रिय मामले हैं.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस का प्रकोप: कर्नाटक में COVID-19 से दूसरी मौत, सऊदी अरब से लौटी थी महिला

दुनियाभर में जानलेवा कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर पांच लाख से अधिक हो गई है और 22,000 के अधिक लोग इस महामारी का शिकार बनकर दम तोड़ चुके हैं. दुनियाभर में कोरोना पीड़ित मरीजों जो ठीक हो चुके हैं, उनकी संख्या तकरीबन 1.21 लाख हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल