West Bengal Assembly Elections 2021: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रत्याशी रेजाउल हक की कोलकाता के अस्पताल में मौत
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यहां एक अस्पताल में इलाज करा रहे कांग्रेस प्रत्याशी रेजाउल हक की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई.
कोलकाता, 15 अप्रैल : कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने के बाद यहां एक अस्पताल में इलाज करा रहे कांग्रेस प्रत्याशी रेजाउल हक (Rezaul Haq) की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी.
मुर्शिदाबाद जिले की शमशेरगंज विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार, हक को बुधवार को शुरुआत में जांगीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह भी पढ़ें : COVID-19: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,307 नये मामले, आठ की मौत
West Bengal: Congress candidate from Samsherganj in Murshidabad district, Rezaul Haque passed away at a hospital in Kolkata earlier this morning. He had tested positive for #COVID19.
— ANI (@ANI) April 15, 2021
लेकिन रात में हालत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में रेफर कर दिया गया. सूत्रों ने बताया कि सुबह पांच बजे के आस-पास उन्होंने दम तोड़ दिया. शमशेरगंज में 26 अप्रैल को सातवें चरण में मतदान होना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

