देश

Corona Vaccine: DCGI के मंजूरी के बाद आने वाले हफ्तों में शुरू होगा कोविड-19 का टीकाकरण अभियान

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Sii) के सीईओ अडार पूनावाला ने रविवार को कहा कि आने वाले हफ्तों में भारत का पहला कोविड-19 वैक्सीन अभियान शुरू किया जाएगा.

Corona Vaccine: DCGI के मंजूरी के बाद  आने वाले हफ्तों में शुरू होगा कोविड-19 का टीकाकरण अभियान
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली, 3 जनवरी : सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Sii) के सीईओ अडार पूनावाला ने रविवार को कहा कि आने वाले हफ्तों में भारत का पहला कोविड-19 वैक्सीन अभियान शुरू किया जाएगा. पूनावाला ने कहा कि वैक्सीन बनाने के लिए एसआईआई ने बड़ा खतरा मोल लिया था, लेकिन अब लगता है कि फैसला सही था.

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा एस्ट्राजेंका और ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित कोविशिल्ड को अनुमति देने की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद पूनावाला का ये बयान आया. उन्होने कहा कि टीका सुरक्षित, प्रभावी है और रोलआउट के लिए तैयार है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Vaccine: DCGI ने दी कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इस्तेमाल को हरी झंडी, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों और वैज्ञानिकों को दी बधाई

एक ट्वीट में उन्होंने कहा, नया साल मुबारक हो सभी को! सीरम इंस्टीट्यूट ने टीका को लेकर जो जोखिम उठाया था वो सही था. कोविशिल्ड भारत का पहला कोविड-19 वैक्सीन है जिसे अनुमति मिली है. यह सुरक्षित, प्रभावी है और आने वाले हफ्तों में रोल-आउट के लिए तैयार है. पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, डीसीजीआई को वैक्सीन रोल आउट करने के लिए धन्यवाद दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).