देश

Corona Update: धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, देश में पिछले 24 घंटे में 1.2 लाख नए मामले दर्ज हुए

7 अप्रैल को भारत में 1,26,789 मामले दर्ज किए गए थे. 1 जून को, भारत ने 1,27,510 मामले दर्ज किए गए थे, जो 8 अप्रैल के बाद सबसे कम थे. भारत में कोविड -19 मामलों की कुल संख्या अब 2,86,94,879 है, जिसमें 15,55,248 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,44,082 मौतें हुई हैं.

Corona Update: धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, देश में पिछले 24 घंटे में 1.2 लाख नए मामले दर्ज हुए
कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: भारत (India) में शनिवार को बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के नए 1,20,529 मामले दर्ज किए गए, जो 7 अप्रैल के बाद सबसे कम है. इसी दौरान, 3,380 और लोगों ने महामारी (Pandemic) के कारण दम तोड़ दिया. इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Union Ministry of Health and Family Welfare) ने दी. पिछले दो दिनों में 2,000 से ज्यादा मौतों को दर्ज करने के बाद शनिवार को एक बार फिर से मौत का आंकड़ा 3,000 पार कर गया है. Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.32 लाख नए मामले सामने आए, 2,713 मरीजों की हुई मौत

7 अप्रैल को भारत में 1,26,789 मामले दर्ज किए गए थे. 1 जून को, भारत ने 1,27,510 मामले दर्ज किए गए थे, जो 8 अप्रैल के बाद सबसे कम थे. भारत में कोविड -19 मामलों की कुल संख्या अब 2,86,94,879 है, जिसमें 15,55,248 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,44,082 मौतें हुई हैं.

पिछले तीन हफ्तों में, भारत में 85,000 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं. भारत ने 21 मई को 4,529 मौतों के साथ कोविड -19 मौतों का घातक रिकॉर्ड स्थापित किया था. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 1,97,894 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,67,95,549 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 22,78,60,317 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 36,50,080 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगा है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 4 जून तक 36,11,74,142 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 20,84,421 सैंपल की जांच शुक्रवार को की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2021 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).