Corona Vaccination: मुंबई में प्राइवेट केंद्रों पर 24 घंटे लगेगा COVID-19 वैक्सीन, BMC के आग्रह पर केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

मुंबई में निजी केंद्रों पर 24 घंटे लगेगा कोरोना वैक्सीन, केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है.

कोरोना वैक्सीन (Photo Credits: PTI)

मुंबई: कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai)  एक बार फिर से चपेट में हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) केंद्र सरकार से कोविड-19 की वैक्सीन प्राइवेट सेंटरों (Private Centers) में 24 घंटे देने के लिए अनुरोध किया है. केंद्र सरकार बीएमसी के जिस अनुरोध को स्वीकार करते हुए इजाजत दे दी है.

दरअसल मुंबई में पिछले करीब चार महीने बाद कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं. जिसको देखे हुए बीएमसी ने महाराष्ट्र सरकार के साथ ही केंद्र सरकार से अनुरोध किया था कि कोरोना के रोकथाम के लिए यदि शहर में वैक्सीन सुविधा 24 घंटे कर दी जाती है तो लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लग सकेगी. जिसके कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकेगा. बीएमसी ने इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्टर की प्रकिया और आसान करने को लेकर अनुरोध किया है. यह भी पढ़े: Coronavirus in Mumbai: मुंबई में आज कोरोना वायरस के 1147 नए मामले सामने आए, 16 लोगों की मौत

बता दें कि देश में पहले चरण के बाद दूसरे चरण में 60 साल से उम्र के लोगों के साथ 45 साल के उम्र के उन लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है. जो गंभीर रूप से बीमारी से ग्रसित हैं. दूसरे पहले चरण और दूसरे चरण दोनों को मिलाकर अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी हैं. .

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड