देश

Bihar के पूर्व CM जीतन राम मांझी का विवादित बयान, रावण को राम से बड़ा बताया कहा, रामायण काल्पनिक है

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि वह हमेशा से कहते रहे हैं कि रामायण काल्पनिक है. उन्होंने आगे कहा कि राम और रावण दोनों काल्पनिक हैं, लेकिन कल्पना के आधार पर जो कहानी है उसके मुताबिक मेरा मानना है कि राम से बड़ा रावण थे.

Bihar के पूर्व CM जीतन राम मांझी का विवादित बयान, रावण को राम से बड़ा बताया कहा, रामायण काल्पनिक है
Credit: PTI and Wikimedia Commons

पटना, 17 मार्च: बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री और महागठबंधन सरकार में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने शुक्रवार को कहा कि राम से रावण ज्यादा बड़े थे. उन्होंने हालांकि रामायण (Ramayan) को ही काल्पनिक बताया. विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि वह हमेशा से कहते रहे हैं कि रामायण काल्पनिक है. उन्होंने आगे कहा कि राम और रावण दोनों काल्पनिक हैं, लेकिन कल्पना के आधार पर जो कहानी है उसके मुताबिक मेरा मानना है कि राम से बड़ा रावण थे. उन्होंने कहा कि रावण ज्यादा बड़े कर्मकांडी थे. यह भी पढ़ें: Bihar: अपनी ही शादी में जाना भूल गया दूल्हा, सात फेरे लेने के लिए इंतजार करती रह गई दुल्हन, अगले दिन याद आई तो...

मांझी ने कहा कि राम से बड़ा रावण का चरित्र बनता है. राम जब मुसीबत में होते थे तब उनकी मदद के लिए अलौकिक सेवायें आती थीं, लेकिन रावण के लिए कुछ नहीं आता था. वे लोग रावण को नीचा दिखाते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि राम से रावण बड़े थे. उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि रामायण में कई ऐसी बातें है जो गलत हैं. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि रामचरितमानस में कई दोहे बहुत अच्छे भी हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि रामायण वाल्मिकी जी द्वारा लिखी गई थी, तो लोग उनकी पूजा क्यों नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).