Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के सेकेंड फ्लोर का निर्माण शुरू, जानें कब तक पूरा हो जाएगा काम
यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर के द्वितीय तल (Second Floor) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. यह अगले 7 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा. मंदिर के सेकेंड फ्लोर पर अभी शिलाओं का संयोजन चल रहा है.
Ram Mandir Ayodhya: यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर के द्वितीय तल (Second Floor) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. यह अगले 7 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा. मंदिर के सेकेंड फ्लोर पर अभी शिलाओं का संयोजन चल रहा है. इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंदिर के मुख्य शिखर का निर्माण शुरू होगा. इसकी जानकारी राम मंदिर निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्था के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है.
उन्होंने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के तुरंत बाद प्रथम तल (First Floor) का निर्माण शुरू हुआ था, जो सिर्फ 4 महीने में ही बन कर तैयार हो गया. मंदिर निर्माण समिति की मानीटरिंग व संयोजन की वजह से निर्माण कार्य में एक बार फिर से तेजी आई है.
ये भी पढ़ें Mobile Ban in Ram Mandir: राम मंदिर में मोबाइल फोन पर बैन! भक्तों से अपील- क्लॉक रूम का करें इस्तेमाल
इस समय मंदिर का सेकेंड फ्लोर बनना शुरू हो गया है, जो दिसंबर 2024 से पहले पूरा हो जाएगा. इसके बाद मंदिर की उंचाई 161 फीट हो जाएगी. मंदिर के भूतल पर 166 स्तंभ हैं. प्रथम तल पर 144 स्तंभ हैं और द्वितीय तल 82 स्तंभों पर अवस्थित होगा. राम मंदिर में नृत्य मंडप, रंग मंडप, गुण मंडप, भजन मंडप और प्रार्थना मंडप होंगे. मंदिर में कुल 46 कपाट लगने हैं. इनमें भूतल पर 18 स्वर्ण जटित कपाट लगाये जा चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

