PM Modi in Rajya Sabha: चुनाव में 40 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी कांग्रेस... राज्य सभा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी. पश्चिम बंगाल से आपके सामने चुनौती खड़ी हो गई है कि कांग्रेस 40 का आंकड़ा (लोकसभा चुनाव 2024 में) पार नहीं कर पाएगी.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया. प्रधानमंत्री ने इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी. पश्चिम बंगाल से आपके सामने चुनौती खड़ी हो गई है कि कांग्रेस 40 का आंकड़ा (लोकसभा चुनाव 2024 में) पार नहीं कर पाएगी. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 सीटें सुरक्षित करने में सक्षम हों. पीएम मोदी ने कहा, एक बात खुशी की रही, मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने जो 400 सीट एनडीए के लिए आशीर्वाद दिया है...आपका आशीर्वाद मेरे सर आंखों पर..."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मल्लिकार्जुन खड़गे काफी देर तक राज्यसभा में बोले और मैं सोच रहा था कि उन्हें इतनी देर तक बोलने का मौका कैसे मिला और फिर मुझे एहसास हुआ कि दो विशेष कमांडर वहां नहीं थे तो उन्होंने इसका फायदा उठाया. मुझे लगता है कि खरगे जी ने वो गाना तो सुना ही होगा 'ऐसा मौका फिर कहा मिलेगा'..."
कांग्रेस पर पीएम का चौतरफा वार
पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा, पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है. जब सोच पुरानी हो गई है तो उन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है. देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दिनों तक राज करने वाला दल, ऐसी गिरावट. हमें खुशी नहीं हो रही बल्कि हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था, जिस कांग्रेस ने दर्जनों बार लोकतांत्रिक तरीके से आई सरकारों को रातों-रात बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने अखबारों पर भी ताले लगाने की कोशिश की थी, अब देश को तोड़ने का नैरेटिव उस कांग्रेस ने गढ़ना शुरू कर दिया है. अब देश को उत्तर-दक्षिण में तोड़ने के बयान दिए जा रहे हैं."
मेरी आवाज नहीं दबा सकते
पीएम मोदी ने कहा, "मुझे पिछले साल की घटना याद है. हम उस सदन में बैठते थे और देश के पीएम की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती थी...आज भी आप न सुनने की तैयारी के साथ आए हैं. लेकिन आप मेरी आवाज नहीं दबा सकते. देश की जनता ने इस आवाज को ताकत दी हुई है...मैं भी इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं.."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

