राफेल सौदे पर बोली रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, कहा-पैसा न बना पाने के कारण कांग्रेस पार्टी परेशान है
राफेल सौदे पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आक्रामक रुख पर हमला बोलते हुए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि पार्टी इसलिए परेशान है
नई दिल्ली: राफेल सौदे पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आक्रामक रुख पर हमला बोलते हुए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि पार्टी इसलिए परेशान है, क्योंकि वह पैसा नहीं बना सकी। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर बिचौलियों के साथ बातचीत करने और रक्षा बलों के लिए आवश्यक जरूरी उपकरण नहीं खरीदने का आरोप लगाया.
उन्होंने संवाददाताओं को बताया, "बिचौलियों और दलालों के साथ वे अभी भी समय बर्बाद कर रहे थे, लेकिन जरूरी उपकरण नहीं खरीद रहे थे। लेकिन हम अब खरीद रहे हैं और इसलिए मुझे लगता है कि कांग्रेस परेशान हो रही है। परेशान इसलिए, क्योंकि वह पैसे नहीं बना सकी..वे काम नहीं कर सके, उन्होंने वायुसेना को वहीं छोड़ दिया, जहां वह थी." यह भी पढ़े: पाकिस्तान: इस्लामाबाद ‘सीपीईसी’ परियोजना को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध
निर्मला, सरकार पर कांग्रेस के हमलों का जवाब दे रही थीं। कांग्रेस ने सरकार पर फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान की खरीद पर घोटाले में संलिप्त होने का आरोप लगाया है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताश है और इससे उसकी हताशा दिखाई देती है. यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश: तमंचा दिखाकर विवाहिता से बलात्कार, बताने पर जान से मारने की धमकी दी
उन्होंने कांग्रेस की आक्रमकता पर कहा, "यह सरकार बिना भ्रष्टाचार के आरोपों के चल रही है। यह बात उनके गले से नहीं उतर रही। वे तथ्यों को पचा नहीं पा रहे हैं. भ्रष्टाचार की खोज कर रहे हैं. जब आपको कुछ नहीं मिला, तो आरोप लगा दो और उसकी व्याख्या करते रहो। एक आरोप के बाद दूसरा आरोप। यह है उनका दृष्टिकोण."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2018 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

