लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने फाड़े पर्चे, अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर साधा निशाना
संसद के मानसून सत्र के दौरान लगातार हंगामा हो रहा है. लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस सांसदों ने जमकर हंगामा किया और पर्चे फाड़कर लहराए.
नई दिल्ली, 28 जुलाई : संसद के मानसून सत्र के दौरान लगातार हंगामा हो रहा है. लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस सांसदों ने जमकर हंगामा किया और पर्चे फाड़कर लहराए. लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी और ट्रेजरी बेंच पर भी विपक्ष ने फटे पर्चे फेंके और प्ले कार्ड लहराए. विपक्ष ने पेगासस जासूसी कांड पर चर्चा से सरकार पर भागने का आरोप लगाया. दूसरी ओर, सत्तापक्ष ने सदन की मर्यादा तार-तार करने का आरोप विपक्ष पर लगाया. इस बीच लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में हुए हंगामे पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों पर सदन की मयार्दा तोड़ने का आरोप लगाया .
उन्होंने कहा, विपक्ष की ओर से कभी स्पीकर पर, कभी मंत्रियों पर कागज फेंकना, अब तो प्रेस गैलरी तक कागज फेंके जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. आखिर विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कभी मंत्री को सदन में स्टेटमेंट नहीं देने दिया जाता. कभी मंत्री के हाथ से कागज फाड़कर फेंक दिए जाते हैं. विपक्ष हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहा. यह भी पढ़े :देश की खबरें | लोकतंत्र की आत्मा पर चोट की गई, पेगासस पर चर्चा हो : विपक्ष की बैठक के बाद राहुल ने कहा
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, विपक्ष सदन की इज्जत को तार-तार क्यों कर रहा है? क्या विपक्ष इस लोकतंत्र को नीचे गिराने का कार्य कर रहा है? क्या विपक्ष के पास चर्चा के लिए विषय नहीं है? अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी से सवाल करते हुए कहा, क्या पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर अब तक विपक्ष की ऐसी भूमिकाएं थीं. सदन को आप चर्चा के लिए इस्तेमाल करेंगे या इसकी इज्जत तार-तार करेंगे?
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2021 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

