कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के सरकारी आवास पर मारपीट, फाइलें और दस्तावेज चोरी
राष्ट्रीय राजधानी से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर पर मंगलवार शाम कुछ बदमाशों ने धावा बोल दिया और फाइलें और दस्तावेज चोरी किए. इस दौरान बदमाशों और आवास पर मौजूद कर्मचारियों के बीच मारपीट की भी सूचना मिली है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. लोकसभा (Lok Sabha) में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) के घर पर मंगलवार शाम कुछ उपद्रवियों ने धावा बोल दिया और फाइलें और दस्तावेज चोरी किए. इस दौरान उपद्रवियों और आवास पर मौजूद कर्मचारियों के बीच मारपीट की भी सूचना मिली है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस सांसद के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर आज शाम करीब साढ़े पांच बजे चार उपद्रवियों ने हमला किया. पुलिस का कहना है कि आरोपी चाहते थे कि कर्मचारी उन्हें फोन के जरिए सांसद से बात करवाए. जिसे अस्वीकार करने पर मारपीट की गई.
इस दौरान उपद्रवियों ने आवास पर मौजूद स्टाफ की भी पिटाई की. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले- कश्मीर भौगोलिक तौर पर हमारे साथ, भावनात्मक रूप से नहीं
Office of Congress leader in Lok Sabha, Adhir Ranjan Chowdhury: Delhi residence of Member of Parliament, AR Chowdhury was attacked by miscreants around 5:30 pm today. House staff was also thrashed by miscreants. (file pic) pic.twitter.com/wZXOKF45DY
— ANI (@ANI) March 3, 2020
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उपद्रवियों ने चौधरी के आवास पर एंट्री करने के बाद जमकर हंगामा किया. कांग्रेस सांसद के पीए ने कहा कि उनके और उनके कर्मचारियों के साथ झगड़े के बाद आरोपी फाइलों और दस्तावेजों को अपने साथ ले गया. फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है.
उल्लेखनीय है कि आज दिन में दिल्ली दंगों पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी व द्रमुक नेताओं ने हिंसा पर चर्चा की मांग को उठाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

