देश

कांग्रेस का मिशन 2019: पोस्टरों में 'मां दुर्गा’ के रूप में दिखीं प्रियंका

इन होर्डिंग-बैनरों में प्रियंका को दुर्गा के रूप में दिखाया गया है. होर्डिंगों और बैनरों पर लिखा है, ‘मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका जी का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है.

कांग्रेस का मिशन 2019: पोस्टरों में 'मां दुर्गा’ के रूप में दिखीं प्रियंका
पोस्टर में दिखाई गई मां दुर्गा के रूप में प्रियंका (Photo Credits Twitter)

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के रोड शो के लिए हवाईअड्डे से कांग्रेस कार्यालय तक के करीब 12 किलोमीटर मार्ग को होर्डिंगों, पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया है. इन होर्डिंग-बैनरों में प्रियंका को दुर्गा के रूप में दिखाया गया है. होर्डिंगों और बैनरों पर लिखा है, ‘मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका जी का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है.

इसके आगे की लाइन है, ‘दहन करो झूठे मक्कारों की लंका, बहन प्रियंका, बहन प्रियंका. लाल बाग हजरतगंज के नावेल्टी चौराहे को चारों तरफ से होर्डिंग और पोस्टरों से पाट दिया गया है। कुछ ऐसा ही नजारा हुसैनगंज चौराहे, चारबाग रेलवे स्टेशन, जीपीओ चौराहे, बर्लिंगटन चौराहे तथा आलमबाग चौराहे का भी है. इन सभी स्थानों पर पानी, चाय और पूड़ी सब्जी के स्टाल भी कार्यकर्ताओं के लिए लगाए गए हैं. यह भी पढ़े: UP दौरे की शुरुआत से पहले प्रियंका गांधी ने जारी किया ऑडियो मैसेज, कहा- आपसे मिलने आ रही हूं लखनऊ, मिलकर करेंगे नई राजनीति का निर्माण

प्रियंका के स्वागत के लिए लखनऊ में माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को फूलों और झंडों से सजाया गया है. कांग्रेस कार्यालय की ओर जाने वाली हर सड़क पूरी तरह से कांग्रेस के पोस्टरों, बैनरों और होर्डिंगों से पटी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2019 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).