कांग्रेस, गांधी परिवार को ही पूरा देश मानती है - कानून मंत्री किरेन रिजिजू
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस द्वारा देश भर में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस, गांधी परिवार को ही पूरा देश मानती है.
नई दिल्ली, 21 जुलाई : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस द्वारा देश भर में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस, गांधी परिवार को ही पूरा देश मानती है. केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस यह सोचती है कि एक परिवार (गांधी परिवार) कानून से ऊपर है, किसी जांच एजेंसी से ऊपर है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस यह मानती है कि एक परिवार ही भारत देश है.
रिजिजू ने आगे कहा कि कांग्रेस यह मानती है कि यह परिवार कुछ भी करे, कोई भी जांच एजेंसी, कोई भी संवैधानिक संस्था इस परिवार से पूछताछ नहीं कर सकती. यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों को गिराने का प्रयास कर रही है : ममता बनर्जी
राजनीतिक दबाव में ईडी द्वारा कार्रवाई करने के कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि यह बात नहीं है, बात यह है कि कांग्रेस का यह मानना है कि एक परिवार सबसे ऊपर है और देश की कोई भी संस्था इस परिवार को छू नहीं सकती है. उन्होंने कहा कि यह देश ऐसे तो नहीं चल सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

