देश

इलाज के लिए आई महिला मरीज का कंपाउंडर बना रहा था अश्लील वीडियो, सूरत पुलिस ने किया गिरफ्तार

कपड़ा उद्योग और डायमंड के कारोबार के लिए प्रसिद्ध गुजरात के सूरत शहर से एक चौकानेवाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने एक अधेड़ उम्र के कंपाउंडर को महिला मरीज का निर्वस्त्र विडियो निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

इलाज के लिए आई महिला मरीज का कंपाउंडर बना रहा था अश्लील वीडियो, सूरत पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

सूरत: कपड़ा उद्योग और डायमंड के कारोबार के लिए प्रसिद्ध गुजरात के सूरत शहर से एक चौकानेवाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने एक अधेड़ उम्र के कंपाउंडर को महिला मरीज का निर्वस्त्र विडियो निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हालांकि समय रहते पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया जिसकी वजह है महिला का अश्लील वीडियो किसी और के पास जाने से बच गया. पुलिस आरोपी कंपाउंडर से पूछताछ में जुटी है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंपाउंडर मोहम्मद बिलाल मंसूरी को एक महिला मरीज की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है. वह ङ्क्षडडोली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में बतौर कंपाउंडर काम कर रहा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार शाम एक महिला जांच के लिए अस्पताल गई थी. लेकिन डॉक्टर ने उसे एडमिट कर लिया. फिर रात के वक्त बिलाल महिला के पास पहुंचा और उसे पेट का उपचार करने का बहाना बताकर थैरेपी रूम में ले गया और महिला को निर्वस्त्र होकर टेबल पर सोने के लिए कहा. जिसके बाद बिलाल ने महिला की आंखों पर कपड़ा रखा और अपने मोबाइल से वीडियो निकालने लगा.

इस दौरान महिला को किसी गड़बड़ी का अहसास हुआ. जिसके बाद महिला ने बिलाल को रंगे हाथों पकड़ लिया. हंगामा देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई. परिजनों की मौजूदगी में महिला ने डॉक्टर से शिकायत की. उसके बाद आरोपी कंपाउंडर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल इस बात की पुष्टी नहीं हो सकी है कि बिलाल एक साल से अस्पताल में काम कर रहा था. तो क्या इस दौरान उसने और भी महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाए है या नहीं. बिलाल के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2018 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).