जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में शीत लहर तेज होने की संभावना
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) और लद्दाख (Ladakh) में मंगलवार को भी भीषण ठंड जारी रही. मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के बीच यहां बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है.
श्रीनगर, 22 दिसंबर : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) और लद्दाख (Ladakh) में मंगलवार को भी भीषण ठंड जारी रही. मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के बीच यहां बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "ठंड और शुष्क मौसम 26 दिसंबर की शाम तक जारी रहेगा. 26 दिसंबर की शाम से 27 दिसंबर की शाम के बीच कश्मीर घाटी और कारगिल में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है."
राज्य में 40 दिनों की भीषण सर्दी का समय 'चिल्लई कलां' शुरू हो चुकी है, जो 31 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान श्रीनगर में दिन का न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5.8 और गुलमर्ग में माइनस 7.4 दर्ज किया गया. लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 16.4 डिग्री, कारगिल में माइनस 18.4 और द्रास में माइनस 18.6 दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir: कटरा और रियासी के बीच बन रहा है देश का पहला आर्च रेल ब्रिज, निर्माण कार्य जोरों पर
वहीं जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 6.2, कटरा में 7.6, बटोटे में माइनस 2.8, बेनिहाल में माइनस 0.4 और भद्रवाह में माइनस 1.1 रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2020 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

