पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी, फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंचा
हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को भी शीतलहर जारी रही. फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.
चंडीगढ़, 14 दिसंबर: हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को भी शीतलहर जारी रही. फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा. आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में 2.8 डिग्री और बठिंडा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इसके मुताबिक, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि हिसार और भिवानी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने बताया कि नारनौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2024 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

