Cold Attack: ग्रेटर नोएडा में ठंड का कहर! गाड़ी के ऊपर जमी बर्फ जैसी चादर (Watch Video)

इस समय कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है और पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी भी हो रही है, लेकिन उत्तर भारत में भी पारा कम हो रहा है जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है. ग्रेटर नोएडा में भी बर्फ की चादर देखने को मिली.

गाड़ी के ऊपर जमी बर्फ जैसी चादर (Photo: Twitter)

ग्रेटर नोएडा: इस समय कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है और पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी भी हो रही है, लेकिन उत्तर भारत में भी पारा कम हो रहा है जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है. ग्रेटर नोएडा में भी बर्फ की चादर देखने को मिली. ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक कार के ऊपर बर्फ की चादर जम गई. लोगों ने जब सुबह उठकर देखा तो गाड़ी के ऊपर बर्फ जैसी एक चादर जमी हुई थी. जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. Weather Update: दिल्ली में भीषण ठंड, 1.4 डिग्री दर्ज किया गया तापमान.

ग्रेटर नोएडा में शिमला जैसा नजारा देखने को मिला. जहां गाड़ियों पर बर्फ जमी हुई देखी गई. दादरी के कोट गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि सोमवार सुबह का है.

यहां देखें विडियो 

डॉ अजीत की गाड़ी घर के बाहर खड़ी हुई थी. सुबह उठकर उन्होंने देखा तो गाड़ी के ऊपर बर्फ की पूरी चादर जमी हुई थी. उन्होंने इसका वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में भी शिमला जैसा नजारा देखने को मिल रहा है. जहां गाड़ियों के ऊपर बर्फ जैसी चादर जम गई है.

गौरतलब है कि उत्तर भारत में भीषण ठंड पड़ रही है और नोएडा ग्रेटर नोएडा में भी तापमान 4 डिग्री के पास पहुंच गया है. ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं लेकिन इस तरह से ग्रेटर नोएडा में गाड़ियों के ऊपर बर्फ जैसी चादर जमने के बाद लोग इसके वीडियो को जमकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं.

(IANS)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ों पर हल्की बारिश के आसार; IMD से जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत दिल्ली में बढ़ेगा गर्मी का पारा, दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी; जानें मुंबई सहित अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ने लगा गर्मी का पारा, कोलकाता, चेन्नई में बारिश के आसार, IMD से जानें दिल्ली और मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

\