Cockroach Found In Food: वैष्णो देवी भवन के कॉफ़ी डे आउटलेट के सैंडविच में मिला कॉकरोच, विरोध के बाद विक्रेता ने खाकर किया दावा खारिज; वीडियो वायरल (Watch Videos)
Cockroach Found In Food

Cockroach Found in Sandwich At Coffee Day Outlet In Vaishno Devi Shrine: जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध वैष्णो देवी भवन (Vaishno Devi Bhawan) स्थित एक Coffee Day Beverages आउटलेट पर फूड सेफ्टी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. एक श्रद्धालु ने आरोप लगाया है कि उसे खरीदे गए सैंडविच में कॉकरोच मिला. इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद लोग खाद्य सुरक्षा मानकों पर सवाल उठा रहे हैं. शिकायतकर्ता ने कंपनी को कानूनी नोटिस भेजने और मामले को उपभोक्ता आयोग तक ले जाने की बात भी कही है. यह भी पढ़ें: Cockroach Found in Khichdi: महिला मरीज की खिचड़ी में मिला कॉकरोच, नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल पर परिजन ने लगाया आरोप, वीडियो आया सामने (Watch Video)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता की पहचान एडवोकेट निखिल भोला के रूप में हुई है. उन्होंने दावा किया कि वैष्णो देवी भवन स्थित कॉफ़ी डे बेवरेजेज़ आउटलेट से खरीदे गए सैंडविच में उन्हें एक मृत कॉकरोच मिला. निखिल ने सैंडविच की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए, जिसमें कथित तौर पर ब्रेड के अंदर कॉकरोच दिखाई दे रहा है. उन्होंने आउटलेट के सामने खड़े होकर भी वीडियो रिकॉर्ड किया और घटना पर कड़ी आपत्ति जताई.

कॉफ़ी डे आउटलेट पर खाने में कॉकरोच मिला:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Advnikhilbhola (@advnikhilbhola)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Advnikhilbhola (@advnikhilbhola)

निखिल भोला ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह श्रद्धा के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन भोजन में कॉकरोच मिलना बेहद निराशाजनक अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के उच्च मानक होने चाहिए ताकि किसी भी श्रद्धालु को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े.

घटना से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिकायतकर्ता और आउटलेट के कर्मचारियों के बीच बहस होती दिखाई देती है. वीडियो में कर्मचारी पहले सैंडविच में कॉकरोच होने से इनकार करता है और बाद में कथित तौर पर उसी सैंडविच को खाकर अपना पक्ष साबित करने की कोशिश करता नजर आता है. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मना किए जाने पर वेंडर ने कॉकरोच खाया:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Advnikhilbhola (@advnikhilbhola)

निखिल भोला ने कॉफ़ी डे बेवरेजेज़ को औपचारिक कानूनी शिकायत भेजी:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Advnikhilbhola (@advnikhilbhola)

निखिल भोला का कहना है कि उन्होंने कॉफ़ी डे बेवरेजेज़ को औपचारिक कानूनी शिकायत भेज दी है और मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारी तय करने तथा उचित मुआवजे की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो वह संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और उपभोक्ता आयोग का रुख करेंगे.

फिलहाल इस मामले में कॉफ़ी डे बेवरेजेज़ या संबंधित प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने धार्मिक स्थलों पर संचालित फूड आउटलेट्स में स्वच्छता और गुणवत्ता की नियमित जांच की मांग की है.