CNG-PNG Price Hike: महंगाई की मार, मुंबई में सीएनजी-पीएनजी और दूध के दाम बढ़े, ऑटो-टैक्सी का सफर भी हुआ महंगा

मुंबई में 1 सितंबर (मंगलवार) से महंगाई का चौतरफा झटका लगा है. एमजीएल ने सीएनजी और पीएनजी की दरें बढ़ा दी हैं. इसके साथ ही तबेलों का दूध और ऑटो-टैक्सी का सफर भी महंगा हो गया है.

CNG-PNG Price Hike: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों पर आज मंगलवार (1 सितंबर 2026) को महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है. प्राकृतिक गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसके साथ ही मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में 1 सितंबर (मंगलवार) से ही तबेले के खुले दूध की कीमतें बढ़ गई हैं और ऑटो-रिक्शा तथा काली-पीली टैक्सी का किराया भी महंगा हो गया है.

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने इनपुट लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी (PNG) की दरों में 1 रुपये प्रति मानक घन मीटर (SCM) की बढ़ोतरी की है.  यह भी पढ़े:  Mumbai Milk Price Hike: मुंबई में आज से महंगा हुआ तबेले का दूध, अब प्रति लीटर देने होंगे ₹9 अधिक

नई दरें: सीएनजी ₹88 प्रति किलो और पीएनजी ₹53 प्रति एससीएम हुई

मुंबई और आसपास के इलाकों में बढ़ी हुई नई दरें 1 सितंबर (मंगलवार) से प्रभावी हो गई हैं.

कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, इस मूल्य वृद्धि से मुंबई और एमएमआर (MMR) क्षेत्र के लगभग 12.93 लाख वाहन प्रभावित होंगे. इनमें ऑटो-रिक्शा, काली-पीली टैक्सियां, निजी वाहन और सार्वजनिक परिवहन की बसें शामिल हैं.

एमजीएल ने कीमतें बढ़ाने के पीछे बताए ये मुख्य कारण

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उछाल के कारण यह निर्णय लेना आवश्यक हो गया था:

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मई महीने में भी एमजीएल ने घरेलू गैस आवंटन में कटौती और डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्यह्रास के कारण सीएनजी के दाम बढ़ाकर 86 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दाम 52 रुपये प्रति एससीएम किए थे.

ऑटो-टैक्सी का किराया भी बढ़ा, न्यूनतम भाड़ा अब ₹27 और ₹33

सीएनजी के दाम बढ़ने के साथ ही मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने ऑटो और टैक्सी के संशोधित किरायों को मंजूरी दे दी है. 1 सितंबर (मंगलवार) से लागू नई दरों के अनुसार:

इसके बाद यात्रियों को प्रति किलोमीटर की तय संशोधित दरों के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान करना होगा.

तबेले का दूध भी हुआ ₹9 प्रति लीटर महंगा

गैस और परिवहन के अलावा रसोई के बजट पर दूध की महंगाई ने भी असर डाला है. बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने 1 सितंबर (मंगलवार) से ही तबेले के खुले भैंस के दूध की थोक दरों में 9 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है.

इसके चलते थोक भाव 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि खुदरा बाजार में ग्राहकों तक पहुंचते-पहुंचते यह दूध 110 रुपये से 115 रुपये प्रति लीटर तक मिलने की संभावना है.

Share Now