Uttar Pradesh: राज्यपाल से मीटिंग के बाद यूपी इंचार्ज राधामोहन सिंह बोले- सही वक्त पर सीएम योगी लेंगे फैसला
यूपी इंचार्ज राधा मोहन सिंह ने कहा, यह राज्यपाल के साथ एक औपचारिक बैठक है. सरकार और संगठन अच्छा काम कर रहे हैं.
लखनऊ: बीजेपी के यूपी इंचार्ज राधा मोहन सिंह (Radha Mohan Singh) ने रविवार को लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार व संगठन इस समय अच्छा काम कर रहे हैं. इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि, "यह राज्यपाल के साथ एक औपचारिक बैठक है. सरकार और संगठन अच्छा काम कर रहे हैं. राज्य मंत्रिमंडल में कुछ सीटें खाली हैं और मुख्यमंत्री सही समय पर उनके बारे में निर्णय लेंगे. Assembly Elections 2022: 5 राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए BJP में मंथन जारी, जेपी नड्डा की आज राज्यों के प्रभारियों के साथ बैठक.
दरअसल, राधामोहन सिंह की राज्यपाल से मुलाकात की चर्चा ने यूपी में फिर से मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों को हवा दे दी. कयास लगाए जाने लगे कि यूपी में जल्द ही पार्टी बड़ा बदलाव कर सकती है. राधामोहन सिंह ने यह बात साफ कर दी कि राज्य मंत्रिमंडल में कुछ खाली सीटों पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) फैसला लेंगे.
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 मई को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की. उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट करार दिया था. 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले, राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार कुछ बदलावों की उम्मीद है.
2022 के शुरूआती महीनों मे यूपी विधानसभा चुनाव होने हैं. साल 2017 चुनाव में बीजेपी पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आई थी. एक बार फिर से पार्टी की कोशिश है कि अच्छा प्रदर्शन कर पहले जैसा ही जनसमर्थन हासिल किया जा सके. पार्टी अगले साल होने वाले चुनाव से पहले कोई चांस लेना नहीं चाहती. इसीलिए पार्टी फीडबैक के आधार पर नेताओं और पदाधिकारियों की रिपोर्ट तैयार कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2021 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

