देश

CM नीतीश ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्‍न' दिए जाने की घोषणा पर जताई खुशी

केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' देने की घोषणा किया है. भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्‍न' से सम्मानित करने की घोषणा की है. इस निर्णय के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के निर्णय पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है.

CM नीतीश ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्‍न' दिए जाने की घोषणा पर जताई खुशी
Nitish Kumar | PTI

पटना, 24 जनवरी : केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को 'भारत रत्न' देने की घोषणा किया है. भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्‍न' से सम्मानित करने की घोषणा की है. इस निर्णय के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के निर्णय पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है.

राष्ट्रपति भवन की तरफ से बयान जारी कर कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत 'भारत रत्‍न' से सम्मानित करने की जानकारी दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान समाजवादी नेता और बिहार के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्‍न से सम्मानित किए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे सही निर्णय बताया. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्‍न देने के निर्णय के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की

मुख्यमंत्री ने कहा, "कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100 वीं जयंती पर दिया जाने वाला ये सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा." उन्होंने कहा कि वे हमेशा से कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्‍न देने की मांग करते रहे हैं. आज कर्पूरी ठाकुर को दिए जाने वाले इस सम्मान से उन्हें खुशी मिली है और जदयू की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2024 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).