MP 10 Wild Elephants Dies: मध्य प्रदेश में 10 हाथियों की मौत मामले में सीएम मोहन यादव की कार्रवाई, दो अधिकारियों को किया निलंबित

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 10 हाथियों की मौत के मामले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्रवाई की है. मामले में दो अधिकारयों को निलंबित कर दिया.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

10 Wild Elephants Die in MP:  मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में 10 हाथियों की मौत के मामले  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्रवाई की है. बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हुई हाथियों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार की रात को एक आपातकालीन बैठक बुलाई और उच्च स्तरीय जांच दल बांधवगढ़ भेजकर 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देने को कहा है. मीडिया रिपोर्ट के माने तो जिस जांच के बाद सीएम मोहन यादवने 10 हाथियों की मौत के मामले में दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया.

वहीं मध्य प्रदेश सरकार के साथ ही केंद्र सरकार ने इस सप्ताह बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में 10 हाथियों की मौत की जांच शुरू की है. बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के खितौली रेंज के अंतर्गत सांखनी और बकेली में 29 अक्टूबर को चार जंगली हाथी मृत पाए गए थे, 30 अक्टूबर को चार अन्य तथा अगले दिन दो हाथी मृत मिले थे. यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में 10 हाथियों की मौत मामले में सीएम मोहन यादव की कार्रवाई, दो अधिकारियों को किया निलंबित

हाथियों की मौत संभवतः जहर से हुई:

मध्य प्रदेश के अधिकारियों द्वारा तैयार की गई प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, हाथियों की मौत संभवतः जहर के कारण हुई है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) ने हाथियों की मौत की जांच के लिए एक टीम गठित की है.

वहीं इस बीच, राज्य के अधिकारियों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निवारक उपाय लागू किए हैं तथा बांधवगढ़ अभयारण्य में और इसके आसपास अन्य हाथियों के झुंडों की निगरानी बढ़ा दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट