देश

गोवा: बीजेपी के पूर्व विधायक बोले, सीएम मनोहर पर्रिकर की हालत स्थिर, चिंता करने की नहीं है जरूरत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक पूर्व विधायक ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बिगड़ने वाली रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि उनकी हालत स्थिर है.

गोवा: बीजेपी के पूर्व विधायक बोले, सीएम मनोहर पर्रिकर की हालत स्थिर, चिंता करने की नहीं है जरूरत
गोवा मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की फाइल फोटो (Photo Credits ANI)

पणजी: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक पूर्व विधायक ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) की हालत बिगड़ने वाली रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि उनकी हालत स्थिर है. पर्रिकर के करीबी सहयोगी सिद्धार्थ कुनकोलियेंकर ने कहा कि राज्य सरकार के डॉक्टर उनकी नियमित जांच कर रहे हैं. सिद्धार्थ ने पणजी के पास पर्रिकर के घर से लौटने के बाद मीडिया से कहा, "वर्तमान में उनके पास गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के डॉक्टर हैं. नियमित जांच की जा रही है.. वह स्थिर."

पर्रिकर के फरवरी 2018 में अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि की गई थी. इससे पहले शनिवार को मीडिया रिपोटरें में कहा गया था कि उनके रक्तचाप में तेज गिरावट के कारण पर्रिकर का स्वास्थ्य बिगड़ गया है. यह भी पढ़े: सीएम मनोहर पर्रिकर ने एयर स्ट्राइक के लिए वायुसेना को दी बधाई, गोवा मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिलने के बाद किया यह ट्वीट

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में इस दावे को खारिज करते हुए कहा, "मीडिया में जारी कुछ रिपोर्ट्स के संदर्भ में यह स्पष्ट किया जा रहा है कि माननीय मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य मापदंड स्थिर बने हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2019 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).