ED के समक्ष पेश होने को CM केजरीवाल राजी, बोले- सवालों का जवाब देने को तैयार, लेकिन...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए तैयार हो गए हैं. उन्होंने ईडी को पूछताछ के लिए 12 मार्च के बाद की कोई तारीख देने को कहा है.

(Photo : X)

नई दिल्ली, 4 मार्च : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए तैयार हो गए हैं. उन्होंने ईडी को पूछताछ के लिए 12 मार्च के बाद की कोई तारीख देने को कहा है. केजरीवाल की यह प्रतिक्रिया ऐसे वक्त सामने आई है, जब 27 फरवरी को ईडी ने उन्हें शराब घोटाला मामले में समन जारी कर 4 मार्च से पहले पेश होने को कहा था.

आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ईडी के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, यह समन गैर-कानूनी है, इसके बावजूद केजरीवाल सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं. आप ने कहा, "मुख्यमंत्री ने 12 मार्च के बाद की तारीख देने को कहा है. वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिेए पूछताछ के लिए पेश होंगे." केजरीवाल को इससे पहले 21 फरवरी को ईडी ने पूछताछ के लिए सातवां समन जारी किया था, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया था. यह भी पढ़ें : JP Nadda Karnataka Visits: केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक से पहले कर्नाटक के दौरे पर जेपी नड्डा

इससे पहले ईडी ने केजरीवाल को 31 जनवरी को समन जारी कर 2 फरवरी को पेश होने को कहा था. जांच एजेंसी ने कहा था कि केजरीवाल झूठे बहाने बनाकर ईडी के समन को नजरअंदाज कर रहे हैं. एजेंसी ने कहा कि अगर उनके जैसे शीर्ष पदों बैठे व्यक्ति इस तरह कानून की धज्जियां उड़ाएंगे, तो इससे आम लोगों के बीच गलत संदेश जाएगा.

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने कहा था कि मुख्यमंत्री ईडी के सामने पेश नहीं होंगे, क्योंकि यह मामला कोर्ट में है. इस पर सुनवाई 16 मार्च को है. आप ने कहा था कि ईडी को लगातार समन भेजने की जगह कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए, क्योंकि यह मामला अभी कोर्ट में है.

Share Now

संबंधित खबरें

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड