सीएम धामी ने हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का किया स्वागत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हरिद्वार भ्रमण पर रहे. इस दौरान उन्होंने डामकोठी के पास गंगा घाट पर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर और गंगा जल भेंट किया.
हरिद्वार, 20 जुलाई : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) बुधवार को हरिद्वार भ्रमण पर रहे. इस दौरान उन्होंने डामकोठी के पास गंगा घाट पर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर और गंगा जल भेंट किया. मुख्यमंत्री ने हरिद्वार पहुंचे यात्रियों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर गंगा जल भी भेंट किया. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में इस बार कांवड़ मेला एक नई शुरूआत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दो वर्ष बाद यह मेला आयोजित हो रहा है.
सरकार इसे भव्य बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है. उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब सरकार ने इस मेले के लिए अलग से बजट जारी किया है. उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा में अब तक 27 लाख से अधिक श्रद्धालु उत्तराखंड आए हैं और अब कांवड़ मेला के दौरान करोड़ों की संख्या में शिवभक्त कावड़ यात्री यहां पहुंच रहे हैं. यह भी पढ़ें : कोविड से उबरे लोगों को 3 महीने के अंदर हृदय रोग, मधुमेह होने का अंदेशा रहता है
उन्होंने कहा कि इन दोनों ही व्यवस्था में सरकार ने कोई कमी छोड़ी है और सभी श्रद्धालुओं के लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है. वह स्वयं श्रद्धालुओं की सुख सुविधा और मान सम्मान का ख्याल रख रहे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह स्वयं शिव भक्त हैं, इसलिए वहां आज धर्म नगरी हरिद्वार में शिव भक्त कांवड़ यात्रियों के स्वागत सम्मान के लिए पहुंचे हैं.
हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा किए जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने सीधा जवाब न देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुख सुविधा और सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और कांवड़ मेले को भव्य तरह से संपन्न कराया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

