देश

दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी ने विकास में सहयोगी बनने को कहा

दिल्ली में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडवासियों की समस्याओं के समाधान के लिये देहरादून में एक प्रकोष्ठ गठित किया जाएगा. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को नई दिल्ली में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने मुलाकात की.

दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी ने विकास में सहयोगी बनने को कहा
कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी (Photo Credit: Facebook)

नई दिल्ली, 17 अप्रैल : दिल्ली में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडवासियों की समस्याओं के समाधान के लिये देहरादून में एक प्रकोष्ठ गठित किया जाएगा. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से रविवार को नई दिल्ली में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने मुलाकात की. दिल्ली में इस मुलाकात के दौरान ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकोष्ठ गठित करने का विचार पेश किया. साथ ही राज्य सरकार ने दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड के मूल निवासियों से राज्य में कृषि, बागवानी, वैकल्पिक ऊर्जा एवं पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाएं तलाशने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थ व्यवस्था का मजबूत आधार है. अगले माह आरंभ हो रही चार-धाम यात्रा राज्य के पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन को मजबूती प्रदान करेगी. इसकी उन्होनें उम्मीद जतायी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में यात्रा में आये व्यवधान के बाद इस बार भगवान केदार एवं बद्रीनाथ, मां गंगा एवं यमुना के आशीर्वाद से इस बार की यात्रा में लाखों लोग शामिल होगें. उन्होंने कहा राज्य सरकार अतिथि देवो भव की भावना के साथ राज्य में आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार है. इसके लिये राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिये प्रभावी प्रयास किये गये हैं. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: मौज-मस्ती व नशे के लिए शादी के बाद पति-पत्नी बने लुटेरे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी से उत्तराखंड के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की. मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडवासियों की समस्याओं के समाधान के लिये देहरादून में प्रकोष्ठ के गठन की बात कही. इस प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रवासी राज्य वासियों की समस्याओं का समाधान तो होगा ही, राज्यहित से जुड़े उनके सुझावों को अमल में लाये जाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होनें कहा कि हमारे प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा के बल पर प्रदेश के बाहर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के साथ ही उत्तराखंड का नाम रोशन किया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान कहा कि हमारे प्रवासी उत्तराखंडवासी हमारे राज्य के विकास के सहभागी ही नहीं हमारे ब्रांड अम्बसेडर भी हैं. उन्होनें कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में पहचान दिलाने के लिये ²ढ़ संकल्पित है. कृषि, बागवानी, वैकल्पिक ऊर्जा एवं पर्यटन के क्षेत्र में यहां असीमित संभावनायें है, हमारे युवा इस क्षेत्र में आगे आकर स्वरोजगार पर ध्यान दे रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखॉंडवासियों, जो उद्यमिता के क्षेत्र में प्रदेश से बाहर कार्य कर रहे हैं, उनसे भी राज्य के युवाओं का मार्गदर्शक बनने को कहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास की यात्रा हम सबकी सामूहिक यात्रा है. उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार विकास के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है. विकास से जुड़ी योजनायें धरातल पर भी शीघ्रता से साकार हो इसके लिये प्रतिबद्वता के साथ कार्य किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2022 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).