देश

CM अब्दुल्ला ने पीएम मोदी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- जो ख्वाब अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए वो पूरा हुआ

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. सीएम ने कहा कि जो ख्वाब अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए थे, वो ख्वाब पीएम मोदी ने पूरा किया है. उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए धन्यवाद दिया.

CM अब्दुल्ला ने पीएम मोदी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- जो ख्वाब अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए वो पूरा हुआ

नई दिल्ली, 6 जून : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. सीएम ने कहा कि जो ख्वाब अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए थे, वो ख्वाब पीएम मोदी ने पूरा किया है. उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए धन्यवाद दिया. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीएम अब्दुल्ला ने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस रेल परियोजना का ख्वाब कई लोगों ने देखा. यहां तक की कश्मीर को मुल्क के साथ जोड़ने का ख्याब अंग्रेजों ने भी देखा था. लेकिन, वह पूरा नहीं कर पाए. जो ख्वाब अंग्रेजों की ओर से पूरा नहीं हो पाया. वह ख्याब पीएम मोदी ने पूरा किया. जम्मू-कश्मीर का वादी को बाकी मुल्क से जोड़ दिया गया.

सीएम ने कहा कि आज मुझसे बड़ी भूल होगी अगर मैं पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी को याद न करूं तो. जब इस प्रोजेक्ट की नींव रखी गई थी, तब वह आठवीं कक्षा में पढ़ते थे. अब वह 55 साल के हो चुके हैं. पूर्व पीएम ने इस प्रोजेक्ट को खास अहमियत दी थी और तुरंत फंड जारी करवाया था, लेकिन इसे पूरा होने में इतना समय लग गया. मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि यह पूरा हो पाया है. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: कटरा में बोले पीएम मोदी, ‘ हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना’

अब्दुल्ला ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से टूरिज्म को फायदा होगा. बारिश के दौरान हाईवे बंद हो जाते हैं. हवाई जहाज वाले लूटने लगते हैं. 5 हजार की टिकट 20 हजार की टिकट हो जाती है. बारिश होने पर अब विमान कंपनियां लूट नहीं मचा पाएंगी, क्योंकि लोगों के पास ट्रेन के जरिए दिल्ली तक जाने का विकल्प होगा.

सीएम अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से कहा कि माता की कृपा से राज्यपाल मनोज सिन्हा का प्रमोशन हुआ. मेरा थोड़ा डिमोशन हुआ. मैं पहले रियासत का मुख्यमंत्री था अब यूटी का मुख्यमंत्री हूं. लेकिन, मानकर चल रहा हूं कि इसे दुरुस्त होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. और आपके हाथों ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब पुल और अंजी पुल का लोकार्पण किया. इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मौजूद रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).