Vasai: गंदे नाले के पानी से धोएं जा रहे थे हॉस्पिटल के मरीजों के कपड़े, वसई परिसर की घटना, लोगों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़-Video

वसई के वाघराळ पाडा में एक गंभीर घटना सामने आई है. जिसमें धोबियों की ओर से गंदे नाले में कपडे धोएं जा रहे है. इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी है.

Credit -Wikimedia commons

वसई के वाघराळ पाडा में एक गंभीर घटना सामने आई है. जिसमें धोबियों की ओर से गंदे नाले में कपडे धोएं जा रहे है. इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी है. वीडियो में आप देख सकते है की एक नाला है और इसमें काफी कचरा भरा हुआ है, जिसमें कई जगहों पर पानी भरा हुआ है.

ये लोग यहीपर कपड़े धोकर, कपड़ो को गंदी जगह , नीचे रखकर सुखाते है और फिर उनको प्रेस करके कस्टमर को लौटा देते है. बताया जा रहा है की यहांपर हॉस्पिटल में मरीजों को देनेवाले कपड़े भी धुलने के लिए आते है. इस गंदे पानी में मरीजों के कपड़े धोने के कारण उनके स्वास्थ पर भी इसका सीधा असर हो सकता है और उनका स्वास्थ बिगड़ सकता है. इसके साथ ही यहांपर होटल के और आम लोगों के कपड़े भी धोने का काम किया जाता है. ये भी पढ़े :National Doctor’s Day 2024: 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व एवं सेलिब्रेशन के तरीके!

देखें वीडियो :

वसई के वाघराळ पाडा के बनाएं गए धोबीघाट का पर्दाफाश महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के लोगों ने किया है. इस बारे में न्यूज़ 18 मराठी को जानकारी देते हुए शहराध्यक्ष प्रवीन भोईर ने जानकारी देते हुए बताया की इतने गंदे पानी में हॉस्पिटल, होटल और आम नागरिकों के कपड़े धोएं जा रहे है. महानगर पालिका , स्वास्थ विभाग इस तरफ ध्यान क्यों नहीं दे रही है , ये बड़ा सवाल है.

इस बारे में वसई विरार महापालिका के आयुक्त अनिल कुमार पवार ने इस घटना को लेकर कहा की ,' गंदे पानी में पकड़े धोएं जा रहे है जिससे मरीजों को भी बीमारियां हो सकती है. स्वास्थ विभाग को सुचना दी जाएगी और ऐसे अवैध तरीकें से चल रहे धोबीघाटों पर कारवाई की जाएगी.

 

Share Now

\