देश

Fight For Rasgulla In Marriage: आगरा में शादी समारोह में रसगुल्ला को लेकर बवाल, एक महिला समेत छह घायल

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात्रि शादी समारोह में कथित रूप से गुलाब जामुन को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Fight For Rasgulla In Marriage: आगरा में शादी समारोह में रसगुल्ला को लेकर बवाल, एक महिला समेत छह घायल
(Photo : X)

आगरा (उप्र) , 20 नवंबर आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात्रि शादी समारोह में कथित रूप से गुलाब जामुन को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि शमसाबाद कस्बं के नयाबांस रोड स्थित संतोषी माता के मंदिर के पास एक शादी समारोह में दावत चल रही थी, उसी दौरान गुलाब जामुन खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जो संघर्ष में बदल गया।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भेजा ।

शर्मा ने बताया कि दावत में आगंतुक गौरीशंकर शर्मा पक्ष की ओर से दावत देने वाले पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2023 06:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).