देश

CJP Team To Visit West Bengal: बांकुड़ा में स्वयंसेवक के पिता की मौत के बाद CJP का प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल जाएगा, न्याय की उठाई मांग

CJP का दावा है कि सरकारी स्कूल का निरीक्षण कर घर लौटने के बाद अब्दुल हाफिज पर कथित तौर पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. पार्टी ने आरोप लगाया कि हमलावरों का संबंध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से था. हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. संगठन के मुताबिक, जब अब्दुल हाफिज के पिता अपने बेटे को बचाने पहुंचे.

CJP Team To Visit West Bengal: बांकुड़ा में स्वयंसेवक के पिता की मौत के बाद CJP का प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल जाएगा, न्याय की उठाई मांग

CJP Team To Visit West Bengal: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में अपने एक स्वयंसेवक के पिता की मौत के मामले में न्याय की मांग की है. पार्टी ने घोषणा की है कि उसका एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल का दौरा करेगा और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगा. पार्टी के अनुसार, यह घटना बांकुड़ा जिले के इंदस ब्लॉक में हुई, जहां CJP के स्वयंसेवक अब्दुल हाफिज (शेख रिखे) कथित तौर पर संगठन के "स्कूल ठीक करो" अभियान के तहत एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए थे. CJP Protest News: सीजेपी का बड़ा दावा, जंतर-मंतर प्रदर्शन के पास मिला पत्थरों से भरा ट्रक पहले से दिल्ली पुलिस की हिरासत में था? उठाए गंभीर सवाल

निरीक्षण के बाद हमले का आरोप

CJP का दावा है कि सरकारी स्कूल का निरीक्षण कर घर लौटने के बाद अब्दुल हाफिज पर कथित तौर पर कुछ स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. पार्टी ने आरोप लगाया कि हमलावरों का संबंध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से था. हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. संगठन के मुताबिक, जब अब्दुल हाफिज के पिता अपने बेटे को बचाने पहुंचे, तो उनके साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी रविवार सुबह मौत हो गई.

 

वॉलंटीयर के पिता की दुखद मौत के बाद CJP का प्रतिनिधिमंडल बांकुरा का दौरा करेगा:

CJP ने न्याय की मांग की

जयपुर में रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने घटना की निंदा की और कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल जाकर पीड़ित परिवार से मिलेगा तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग करेगा.

वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बयान जारी कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि संगठन हिंसा से डरने वाला नहीं है और सरकारी स्कूलों में सुधार के अपने अभियान को जारी रखेगा.

'स्कूल ठीक करो' अभियान क्या है?

CJP इन दिनों देशभर में "स्कूल ठीक करो" अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया जा रहा है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई जा रही है. आशुतोष रांका ने कहा कि देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी सरकारी स्कूलों पर निर्भर है और कई राज्यों में स्कूलों के बंद होने की घटनाओं पर भी चिंता जताई.

छात्रों के मुद्दों पर भी सक्रिय संगठन

CJP ने यह भी कहा कि वह झारखंड में भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के संपर्क में है और उनकी मांगों का समर्थन कर रहा है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस की ओर से घटना और लगाए गए आरोपों पर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2026 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).