नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त से पहले शुरू की जा सकती है अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं

फेसबुक लाइव में लोगों से बात करते हुए पूरी ने उन्होंने इंटरनेशनल विमान शुरू करने की बात कही है. इसका मतलब है कि घरेलू विमान के बाद उड्डयन मंत्रालय घरेलू विमान चलाने के फैसले के बाद इंटरनेशनल विमान शुरू करने के बारे में भी विचार कर रहा है.

उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: लॉकडाउन 4.0 में उड्डयन मंत्रालय घरेलू विमान सेवाएं सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरे अन्य सर्तों के साथ 25 मई से शुरू करने जा रहा है. जिन विमानों के टिकट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. इसको लेकर पिछले हफ्ते केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने लोगों को पिछले हफ्ते ट्विट कर जानकारी दी थी. वहीं शनिवार को फेसबुक लाइव में लोगों से बात करते हुए पूरी ने इंटरनेशनल विमान (International Flights) सेवा शुरू करने की बात कही है. इसका मतलब है कि घरेलू विमान सेवा को शुरू करने के फैसले के बाद उड्डयन मंत्रालय इंटरनेशनल विमान सेवाएं शुरू करने के बारे में भी विचार कर रहा है.

पुरी ने फेसबुक लाइव में लोगों के सवालों का देते हुए कहा कि अगस्त-सितंबर से पहले हम इंटरनेशनल विमान सेवाएं शुरू कर सकते हैं.  हालांकि फ्लाइट शुरू करने से पहले   कोविड-19  के हालात का आकलन किया जाएगा. वहीं उन्होंने लोगों का जवाब देते हुए कहा कि अब तक 25 हजार लोगों को वंदे भारत मिशन के जरिए विदेश से लाया गया. यह भी देखे: कोरोना संकट के बीच बड़ी राहत: 25 मई से सभी घरेलू उड़ान सेवा होंगी शुरू, उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा:

फेसबुक लाइव में  लोगों के सवालों का जवाब देते हुए पूरी ने यह भी कहा कि  इंटरनेशनल फ्लाइट सेवाएं शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस कंपनियां पूरी तरह से तैयार हैं. सिर्फ भारत सरकार के फैसले का उसे इंतजार है.

बता दें कि देश में 25 मार्च से लॉकडाउन घोषित होने के बाद से ही घरेलू सेवाओं के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी बंद है. जो करीब 2  महीना बाद घरेलू सेवाएं शुरू होने जा रही है. वहीं पूरी ने जिस तरह से फेसबुक लाइव में लोगों से बात करते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस को लेकर हालात सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त या सितम्बर से पहले अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू की जायेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रायपुर में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Live Toss And Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड