चित्तौड़गढ़ विस्फोटक बरामदगी मामला: एनआईए ने MP में 11 जगहों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में विस्फोटकों की बरामदगी से संबंधित मामले में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 11 स्थानों पर छापेमारी की.

NIA (Photo: Wikipedia)

नई दिल्ली, 7 मई : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में विस्फोटकों की बरामदगी से संबंधित मामले में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 11 स्थानों पर छापेमारी की. यह मामला 30 मार्च को चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा के वंडर चौराहा में तीन आरोपियों जुबैर, सैफुल्ला उर्फ सैफू खान और अल्तमश खान को विस्फोटक और अन्य आईईडी बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार करने से संबंधित है.

प्रारंभ में, इस संबंध में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और बाद में 20 अप्रैल को एनआईए ने जांच अपने हाथ में ले ली. जांच के दौरान तीन आरोपियों इमरान खान, आमीन खान उर्फ अमीन पवाड़ा, मोहम्मद आमीन पटेल उर्फ आबिद को 3 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और आरोपी मजहर खान को मामले में 7 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. यह भी पढ़ें : यूपी के मथुरा में एक वाहन से टकराई कार, सात की मौत

संदिग्धों के परिसरों में की गई तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई.मामले में आगे की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Weather Forecast and Update: राजस्थान में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' जारी

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट