देश

चिराग पासवान ने CM नीतीश के मंत्री महेश्वर हजारी पर साधा निशाना, कहा - 'उनका परिवार पासवानों के खिलाफ'

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल महेश्वर हजारी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये बात किसी से छिपा नहीं है कि महेश्वर हजारी का परिवार हमेशा हमारे परिवार और पासवानों के खिलाफ रहा है.

चिराग पासवान ने CM नीतीश के मंत्री महेश्वर हजारी पर साधा निशाना, कहा - 'उनका परिवार पासवानों के खिलाफ'
Credit -ANI

पटना, 23 अप्रैल : लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल महेश्वर हजारी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये बात किसी से छिपा नहीं है कि महेश्वर हजारी का परिवार हमेशा हमारे परिवार और पासवानों के खिलाफ रहा है. मेरे पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद पासवान परिवार को तोड़ने में महेश्वर हजारी की अहम भूमिका रही. ये तो वो लोग है, जिन्होंने हमेशा से पासवानों को किस तरह समाप्त किया जाए, इसका प्रयास करते रहे.

आज फिर उसी बात का उदाहरण सामने देखने को मिल रहा है. आज ये उनकी पार्टी के साथ चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके घटक दल ने मेरे परिवार को गाली दी और हमेशा रामविलास पासवान जी के खिलाफ राजनीति की. साल 2009 में इन्होंने हमारे चाचा रामचंद्र पासवान के सामने चुनाव लड़ा. हमेशा से इनकी सोच पासवानों के खिलाफ रही. यह भी पढ़ें : Nagpur:राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा,’जब भी पीएम मोदी को गाली पड़ती है,तब विजय बड़ी होती है -Video

उन्होंने आगे कहा कि अभी चुनाव का समय है और हम सब जनता के बीच हैं. दरअसल समस्तीपुर सीट पर एनडीए समर्थित लोजपा (रा) ने जहां नीतीश के मंत्रिमंडल में शामिल अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस ने नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को अपना प्रत्याशी बनाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).