'Chinese Manjha' Banned: मकर संक्रांति से पहले देशभर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; इंदौर में एक की मौत के बाद प्रशासन सख्त

मकर संक्रांति और लोहड़ी के त्योहारों से पहले भारत में 'चीनी मांझे' के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. इंदौर में एक दुखद हादसे के बाद पुलिस ने अवैध विक्रेताओं पर शिकंजा कसा है. जानें क्यों यह धागा इंसान और परिंदों के लिए जानलेवा है और इसके इस्तेमाल पर क्या है कानूनी सजा.

चाइनीज मांझा (Photo Credits: File Image)

'Chinese Manjha' Banned: मकर संक्रांति (Makar Sankrati) और लोहड़ी (Lohri) के जश्न की तैयारियों के बीच देशभर में जानलेवा 'चीनी मांझे' (Chinese Manjha) के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. कांच की परत वाले इस सिंथेटिक धागे से होने वाली मौतों और पक्षियों के कटने की घटनाओं को देखते हुए कई राज्यों की पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. हाल ही में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore0 में एक मोटरसाइकिल सवार की गर्दन कटने से हुई मौत ने इस खतरे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

रविवार, 11 जनवरी 2026 को इंदौर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी हवा में लटकते चीनी मांझे ने उनका गला रेत दिया. अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. शहर में पिछले तीन महीनों में यह इस तरह की दूसरी घटना है. वहीं, एक अन्य छात्र भी इसी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इन घटनाओं ने त्यौहार की खुशियों के बीच सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2026 Date: मकर संक्रांति कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और दान-पुण्य का विशेष महत्व.

क्यों जानलेवा है 'चीनी मांझा'?

पारंपरिक सूती धागे के विपरीत, चीनी मांझा नायलॉन या अन्य सिंथेटिक सामग्रियों से बना होता है.  इसे और भी घातक बनाने के लिए इस पर पिसे हुए कांच या धातु की कोटिंग की जाती है.

कानूनी कार्रवाई: 5 साल की जेल और 1 लाख जुर्माना

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने साल 2017 में ही देशभर में चीनी मांझे के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था.

सूरत पुलिस की अनोखी पहल

गुजरात के सूरत में पुलिस ने बाइक सवारों को बचाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है. पुलिसकर्मी सड़कों पर मोटरसाइकिल सवारों के हैंडल पर लोहे के सुरक्षा घेरे (U-Guards) और गर्दन के लिए सुरक्षा कवच (Neck Collars) मुफ्त में लगा रहे हैं, ताकि मांझा सीधे गले तक न पहुंच सके.

Share Now

\