देश

चीनी ‘बंटी और बबली’ भारत के हवाई अड्डे से गिरफ्तार, दुबई से चुराया था हीरा

यहां एक दुकान से एक चीनी जोड़े ने 300,000 दिरहम (करीब 81,000 डॉलर) मूल्य का हीरा चुरा लिया और फिर संयुक्त अरब अमीरात से भाग गया. जोड़े को 20 घंटों के अंदर एक भारतीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है.

चीनी ‘बंटी और बबली’ भारत के हवाई अड्डे से गिरफ्तार, दुबई से चुराया था हीरा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Instagram)

दुबई: यहां एक दुकान से एक चीनी जोड़े ने 300,000 दिरहम (करीब 81,000 डॉलर) मूल्य का हीरा चुरा लिया और फिर संयुक्त अरब अमीरात से भाग गया. जोड़े को 20 घंटों के अंदर एक भारतीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है. 'गल्फ न्यूज' की सोमवार की एक रपट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से तस्करी किए जाने के बाद 3.27 कैरट का हीरा भारत में महिला के पेट के अंदर से मिला.

उम्र के चौथे दशक में चल रहे जोड़े ने दुबई के दीरा स्थित एक आभूषण दुकान से हीरा चुरा लिया और फौरन देश से फरार हो गए.

अखबार ने कहा कि मुंबई से होकर हांगकांग जाने की कोशिश करते समय दोनों धरे गए. जोड़े को इंटरपोल और भारतीय पुलिस के सहयोग से वापस यूएई लाया गया.

पुलिस ने स्टोर में चौकसी कैमरों द्वारा लिए गए फूटेज जारी किए, जिसमें जोड़ा आभूषण की दुकान में दाखिल होता नजर आ रहा है.

फूटेज में दिख रहा है कि आदमी स्टाफ से रत्नों के बारे में पूछताछ कर उनका ध्यान बांटने की कोशिश कर रहा है. जबकि महिला सफेद रंग का हीरा चुराती नजर आ रही है. उसने हीरा चुराकर अपनी जैकेट में रख लिया और आदमी के साथ दुकान से निकल गई.

अपराध जांच विभाग के निदेशक कर्नल अदेल अल जोकर ने कहा कि जोड़े ने हीरा चुराने की बात कबूल कर ली है.

रपट के मुताबिक, एक एक्स-रे स्कैन में महिला के पेट में हीरा दिखा, जिसके बाद हीरा बरामद करने के लिए एक चिकित्सक को बुलाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2018 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).