"चीन-यूरोप ज्यादा खरीदार, फिर भी भारत पर सवाल क्यों?" ट्रंप के टैरिफ पर मॉस्को से बोले जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने गुरुवार को मॉस्को में बयान देते हुए साफ कहा कि रूस से तेल खरीदना भारत के लिए न सिर्फ राष्ट्रीय हित में है, बल्कि यह कदम उस नीति से भी मेल खाता है, जिसकी सलाह खुद अमेरिका लंबे समय से देता आ रहा है.

S Jaishankar | PTI

मॉस्को: विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने गुरुवार को मॉस्को में बयान देते हुए साफ कहा कि रूस से तेल खरीदना भारत के लिए न सिर्फ राष्ट्रीय हित में है, बल्कि यह कदम उस नीति से भी मेल खाता है, जिसकी सलाह खुद अमेरिका लंबे समय से देता आ रहा है. उन्होंने कहा, “पिछले कई सालों से अमेरिका यह कहता रहा है कि हमें विश्व ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए कदम उठाने चाहिए, जिसमें रूस से तेल खरीदना भी शामिल है. जयशंकर ने यह भी बताया कि भारत केवल रूस पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि अमेरिका से भी लगातार तेल खरीदता है. उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत का अमेरिकी तेल आयात काफी बढ़ा है. यानी भारत संतुलित नीति के तहत कई देशों से ऊर्जा स्रोत खरीद रहा है ताकि घरेलू जरूरतें पूरी हो सकें.

"चीन और यूरोप रूस पर ज्यादा निर्भर"

जयशंकर ने यह भी स्पष्ट किया कि रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदने वाला देश भारत नहीं, बल्कि चीन है. इसी तरह, यूरोपीय संघ (EU) रूस से सबसे ज्यादा एलएनजी (LNG) आयात करता है. उन्होंने कहा, “हम वो देश नहीं हैं, जिनका रूस से व्यापार सबसे तेजी से बढ़ा है. यह आंकड़े खुद बताते हैं कि भारत की स्थिति चीन या यूरोप जैसी नहीं है.”

ट्रंप टैरिफ और भारत-अमेरिका तनाव

जयशंकर की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव देखा जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारतीय सामान पर टैरिफ को 50% तक दोगुना कर दिया, और इसके अलावा रूस से कच्चा तेल खरीदने पर 25% अतिरिक्त पेनल्टी भी लगा दी. इसके बावजूद भारत ने साफ कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता हमेशा राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा और जनता की जरूरतें होंगी.

भारत का संदेश साफ है कि रूस से तेल खरीदना कोई राजनीतिक दांव-पेच नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूरी और राष्ट्रीय हित है. साथ ही, यह कदम विश्व ऊर्जा बाजार को संतुलित रखने में भी मदद करता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Yellamma Release Date: देवी श्री प्रसाद की पैन इंडिया फिल्म 'येल्लम्मा' 5 मार्च 2027 को होगी रिलीज, मेकर्स ने किया ऐलान