राम मंदिर निर्माण से जुड़े विकास कार्यों का मुख्यमंत्री योगी ने लिया जायजा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए. संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की.
अयोध्या, 21 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गुरुवार को अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए. संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की.
इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती के साथ परिक्रमा की. सीएम ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया. इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई. इस माह में मुख्यमंत्री का दूसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है. इससे पहले मुख्यमंत्री 2 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करने आए थे. रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी. यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी. यह भी पढ़ें : West Indies Tour of Australia 2024: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टेस्ट टीम में 7 अनकैप्ड खिलाड़ियों को किया शामिल, देखें स्क्वाड
योगी आदित्यनाथ ने कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी. निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

