देश

मुख्यमंत्री योगी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्‍न देने के निर्णय के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की

केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्‍न दिए जाने का ऐलान किया है. केंद्र के इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सम्मान को वंचितों, शोषितों और उपेक्षितों के लिए किए गए उनके योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया है.

मुख्यमंत्री योगी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्‍न देने के निर्णय के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की
Yogi Adityanath (Photo Credit: ANI)

लखनऊ, 23 जनवरी : केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्‍न दिए जाने का ऐलान किया है. केंद्र के इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सम्मान को वंचितों, शोषितों और उपेक्षितों के लिए किए गए उनके योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया है.

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के अग्रदूत, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को (मरणोपरांत) 'भारत रत्‍न' से विभूषित किए जाने का निर्णय अभिनंदनीय है. सामाजिक न्याय को समृद्ध करता यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा तथा वंचितों, शोषितों व उपेक्षितों के उन्नयन हेतु उनके योगदानों के प्रति देश वासियों की ओर से समेकित श्रद्धांजलि है." उल्लेखनीय है कि यह ऐलान तब किया गया है, जब बुधवार को ही कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती है. यह भी पढ़ें : राहुल गांधी, अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज हो गया: CM हिमंत बिस्वा सरमा

गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्‍न दिया जाएगा. कर्पूरी ठाकुर की पहचान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ के रूप में रही है. वह बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे थे. लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था. कर्पूरी ठाकुर को बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय की अलख जगाने वाला नेता माना जाता है. कर्पूरी ठाकुर साधारण नाई परिवार में जन्मे थे. कहा जाता है कि पूरी जिंदगी उन्होंने कांग्रेस के विरोध की राजनीति की और अपना सियासी मुकाम हासिल किया. यहां तक कि आपातकाल के दौरान तमाम कोशिशों के बावजूद इंदिरा गांधी उन्हें गिरफ्तार नहीं करवा सकी थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2024 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).