देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री पाने वाले आनंद, कपिल देव, सुभद्रा को दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री सम्मान पाने वाले चर्चित शिक्षण संस्थान सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार सहित राज्य की तीन हस्तियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री पाने वाले आनंद, कपिल देव, सुभद्रा को दी बधाई
सीएम नीतीश कुमार (Photo Credits: PTI)

पटना, 26 जनवरी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पद्मश्री सम्मान पाने वाले चर्चित शिक्षण संस्थान सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार सहित राज्य की तीन हस्तियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. बिहार के मुख्यमंत्री ने मधुबनी की सुभद्रा देवी और नालंदा के कपिल देव प्रसाद को कला के क्षेत्र में तथा पटना के आनंद कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा पर प्रसन्नता जाहिर की है.

नीतीश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, बिहार के मधुबनी की सुभद्रा देवी को कला के क्षेत्र में, नालंदा के कपिल देव प्रसाद को कला के क्षेत्र में तथा पटना के आनंद कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह भी पढ़ें : UP: मुस्लिम युवक द्वारा लड़की को बंधक बनाकर की मारपीट, धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर

उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार पाने वाले नामों का एलान कर दिया गया था. इस वर्ष 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार दिये जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).