Chhattisgarh Shocker: मोबाइल खरीदने और फिजूल खर्च के लिए छोटा भाई बार-बार मांगता था पैसे, बड़े भाई ने गुस्से में आकर कर दी हत्या
छत्तीसगढ़ में हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रायपुर के थाना राखी अंतर्गत ग्राम निमोरा में अपचारी में रहने वाले एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या इसलिए कर दी.
Chhattisgarh Shocker: छत्तीसगढ़ में हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रायपुर के थाना राखी अंतर्गत ग्राम निमोरा में अपचारी में रहने वाले एक युवक ने अपने नाबालिग छोटे भाई की हत्या (Murder) इसलिए कर दी. क्योंकि वह मोबाइल (Mobile) और फिजूल खर्च के लिए अपने बड़े भाई से आये दिन पैसे मांगता था. जिसका लेकर उसके बड़े भाई ने परेशान होकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. भाई की हत्या के बाद इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार 2 अगस्त को मृतक नाबालिक अपने घरवालों से मोबाइल फोन खरीदने व फिजूलखर्ची के लिए बार बार पैसे देने की जिद कर रहा था. इसके चलते परिवार वाले परेशान थे. जिसके बाद उसका बड़ा भाई 3 अगस्त को उसकी हत्या कर दी. मृतक के बारे में यह बताया जा रहा है कि नाबालिग मृतक बार-बार ऐसी ही हरकत करता था, जिससे आए दिन परिवार में आपसी विवाद होता था. यह भी पढ़े: Karnataka Shocker: मोबाइल ना दिलाने पर युवक ने अपनी मां को मौत के घाट उतारा
पुलिस के अनुसार मृतक का बड़ा भाई ने घर मे पैसे न होने की बात कहते हुए छोटे भाई को बहुत समझाया, लेकिन नाबालिग मृतक अपने बड़े भाई से ही विवाद करने लगा. जिसको लेकर उसका बड़ा भाई परेशान हो गया. क्योंकि उसकी वजह से पूरे घर वाले परेशान थे. छोटे भाई के जिद से परेशा न होकर टीन अगस्त की रात को मौका पाकर बड़े भाई ने छोटे भाई की सोते समय सीने एवं पेट मे गैती से मारकर हत्या कर दी. इससे नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं सुबह होने पर जब इसकी जानकारी परिवार वालों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद करने के बाद मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

