देश

Chhattisgarh Shocker: नाबालिग बेटे ने मां-बाप को मौत के घाट उतारा, फिर शव को घर में किया दफन, पुलिस से बोला- दोनों मुझसे प्यार नहीं करते थे

छत्तीसगढ़ के सरगुजा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक 17 साल के लड़के ने अपने माता-पिता की हत्या कर शव को घर में दफना दिया. घर में बदबू आने के बाद जब पुलिस ने शव को बरामद किया तो मालूम पड़ा की कि दोनों की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके बेटे ने की है.

Chhattisgarh Shocker: नाबालिग बेटे ने मां-बाप को मौत के घाट उतारा, फिर शव को घर में किया दफन, पुलिस से बोला- दोनों मुझसे प्यार नहीं करते थे
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Chhattisgarh Shocker: छत्तीसगढ़ के सरगुजा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक 17 साल के लड़के ने अपने माता-पिता की हत्या कर शव को घर में दफना दिया. घर में बदबू आने के बाद जब पुलिस ने शव को बरामद किया तो मालूम पड़ा की कि दोनों की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके बेटे ने की है. पुलिस ने जब लड़के से वजह पूछताछ की  तो मालूम पड़ा कि दोनों उससे प्यार नहीं करते थे. इसलिए मार डाला.

पुलिस के अनुसार उदयपुर क्षेत्र के ग्राम खोधला के रहने वाले जयराम सिंह और उनकी पत्नी फूलसुंदरी बाई के दो बेटे हैं. बड़ा बेटा हेमंत पत्नी के साथ ससुराल में रहता है. छोटा बेटा किशोर  माता-पिता के साथ रहता है. बड़ा बेटा जब गुरुवार को घर आया तो उसे मां-बाप नहीं मिले. उसने उनकी तलाश की लेकिन कही भी पता नहीं चल पाया और घर के अंदर काफी बदबू आ रही थी. जिसकी सूचना हेमंत ने पुलिस को दी तो हत्या के राज का खुलासा हुआ. यह भी पढ़े: Nashik: शराबी बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को छोटे बेटे पर शक होने के बाद जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया. उसने पुलिस को बताया कि उसे माता-पिता उससे प्यार नहीं करते थे. दोनों उसके बड़े भाई और भाभी को ज्यादा इसलिए मारने के बाद घर में दफना दिया. फिलहाल पुलिस ने शव क बरामद करने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है.

एसडीओपी अखिलेश कौशिक के अनुसार प्रथम दृष्ट्या से लग रहा है कि लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं है और गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल आगे कार्रवाई जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).