देश

SHOCKING: मामा का दोस्त ही निकला 8 वर्षीय मासूम का हत्यारा, रेप की कोशिश के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था शव

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में मामा का दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमनी (Somni) थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर आठ साल की बच्ची का शव मिला.

SHOCKING: मामा का दोस्त ही निकला 8 वर्षीय मासूम का हत्यारा, रेप की कोशिश के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था शव
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपूर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में मामा का दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमनी (Somni) थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर आठ साल की बच्ची का शव मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लड़की का शारीरिक शोषण किया गया और आरोपी ने उसके साथ बलात्कार करने की भी कोशिश की. UP: 10 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने वाले दोषी को 10 साल की जेल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बन-बघेरा गांव की रहने वाली बच्ची का शव मुढ़ीपार-नवागांव के रेलवे पटरी पर मिला था. जिसके बाद सोमनी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस को जांच में पता चला कि मृतिका बच्ची के मामा के दोस्त दीपक बघेल ने ही बच्ची के साथ यह दरिंदगी की है. बीते रविवार को रात में पहले आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश के बाद बच्ची के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या की और लाश को रेलवे पटरी पर फेंक दिया.

दरअसल 29 वर्षीय आरोपी बघेल घटना वाले दिन बच्ची और उसके छह साल के भाई को लेकर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में लेकर गया था. बाद में वह भाई को कार्यक्रम में ही छोड़कर बच्ची के साथ कही चले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की. फिर हत्या कर लाश को पटरी पर फेंक दिया. अगले दिन सोमवार को जब मासूम की लाश मिली तो परिजन दंग रह गए.

पुलिस ने बताया कि दीपक शराब का आदी था. घटना के दिन भी उसने शराब पी रखी थी. बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से पीड़ित परिवार से परिचित था. घटना के बाद आरोपित रातभर घर नहीं लौटा. बाद में वह बच्ची को खोजने का नाटक करने लगा और मौका पाकर फरार हो गया. लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).