छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में मारे गए बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी ने दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, कहा- पति के सपनों को पूरा करने के लिए करूंगी काम
दंतेवाड़ा में उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी ने अपना नामांकन दाखिल किया. ओजस्वी मंडावी दंतेवाड़ा में 9 अप्रैल को हुए एक नक्सली हमले में जान गंवाने वाले बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की पत्नी हैं.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा (Dantewada) में उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी (Ojasvi Mandavi) ने अपना नामांकन दाखिल किया. ओजस्वी मंडावी दंतेवाड़ा में 9 अप्रैल को हुए एक नक्सली हमले में जान गंवाने वाले बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की पत्नी हैं. भीमा मंडावी (Bheema Mandavi) की नक्सली हमले में हत्या के बाद दंतेवाड़ा सीट खाली हुई थी. नामांकन फार्म जमा करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची ओजस्वी के साथ चैतराम अटामी,कमला विनय नाग,मुन्ना मरकाम,नंदलाल मुड़ामी के साथ तमाम बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ओजसवी मंडावी ने कहा "मैं चुनाव जीतने के लिए पूरी तैयारी और कोशिश करूंगी. मैं श्यामगिरि क्षेत्र से अपना अभियान शुरू करूंगी, जहां नक्सलियों ने मेरे पति की हत्या की यही. मैं यहां के लोगों के लिए काम करके अपने पति के सपनों को पूरा करना चाहती हूं. कांग्रेस ने इस सीट के लिए दिवंगत महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है.
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दंतेवाड़ा में आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर.
ओजस्वी मंडावी ने दाखिल किया नामांकन-
Chhattisgarh: Ojasvi Mandavi, wife of BJP MLA Bheema Mandavi who lost his life in a naxal attack on 9 April in Dantewada, filed first part of nomination as a BJP candidate yesterday for upcoming by-election in Dantewada. pic.twitter.com/328xPCr08G
— ANI (@ANI) September 3, 2019
बता दें कि नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान ओजस्वी के पति भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी. उनके साथ ही चार जवान भी शहीद हो गए थे. जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के पति महेंद्र कर्मा की हत्या भी नक्सलियों द्वारा की गई थी.
पति के सपनों को पूरा करना चाहती हैं ओजस्वी-
Ojasvi Mandavi: I will prepare and try my best to win the elections. I will start my campaign from Shyamgiri area where naxals killed my husband. I want to fulfill his dream to work for the welfare of the people here.” (02.09.2019) #Chhattisgarh pic.twitter.com/KkrMdd71KA
— ANI (@ANI) September 3, 2019
2013 में महेंद्र कर्मा की हत्या के बाद कांग्रेस ने देवती कर्मा को अपना प्रत्याशी बनया था. देवती कर्मा ने तब बीजेपी के भीमा मंडावी को हराया था. उसके बाद 2018 के चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी भीमा मंडावी ने देवती कर्मा को हराया था. दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए 23 सितंबर को मतदान होना है, परिणाम 27 सितंबर को घोषित किए जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2019 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

