देश

छत्तीसगढ़ में इंसानियत हुई शर्मसार, अस्पताल में भर्ती लड़की से ICU में रेप, शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सिविल लाइंस थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के अनुसार पुलिस स्टेशन में लड़की के साथ रेप होने को लेकर पीड़िता के पिता ने शिकायत की है कि उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर निजी अस्पताल के ICU में बलात्कार किया गया.

छत्तीसगढ़ में इंसानियत हुई शर्मसार, अस्पताल में भर्ती लड़की से ICU में रेप, शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां अस्पताल (Hospital) में भर्ती एक छात्रा के साथ रेप (Rape) हुआ है. पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाए जाने के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. पीड़िता के पिता के अनुसार कॉलेज में पढ़ने वाली उसकी बेटी की तबियत दो दिन पहले बिगड़ने पर उसे बिलासपुर (Bilaspur) एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां पर उनके बेटी के साथ बेहोशी की दवा देकर रेप किया गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सिविल लाइंस थाना प्रभारी परिवेश तिवारी (Parivesh Tiwari) के अनुसार लड़की के साथ रेप होने को लेकर पीड़िता के पिता ने पुलिस स्शिटेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर निजी अस्पताल के ICU में बलात्कार किया गया. जिसके बाद पुलिस IPC की धारा 376 के तहत शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं. यह भी पढ़े: बिहार: नाबालिग लड़की की 4 लोगों ने की गैंगरेप की कोशिश, नाकामयाब होने पर गुस्से में मारी गोली

अस्पताल के ICU में लड़की से रेप: 

खबरों की माने तो पीड़िता के साथ हुई आपबीती को उसने अपने पिता को एक कागज़ के पन्ने पर लिखकर सारी बातें बताई. जिसके बाद लड़की के पिता ने रेप की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई. वहीं मामला पुलिस स्टेशन में पहुंचने के बाद अस्पताल प्रबंधन मामले को दबाने में लगा हुआ है. ताकि आरोपियों के साथ ही अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई ना हो. बताया जा रहा है कि अस्पताल के वार्ड बॉय ने लड़की के साथ रेप किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).