देश

Chhattisgarh: शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ पूरा देश- जेपी नड्डा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान जवानों के शहीद होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि संकट की घड़ी में जवानों के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है.

Chhattisgarh: शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ पूरा देश- जेपी नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 4 अप्रैल : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान जवानों के शहीद होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (Jp Nadda) ने गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि संकट की घड़ी में जवानों के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा, हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. राष्ट्र इन वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा. ईश्वर शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें. इस संकट की घड़ी में सारा देश आपके साथ है.

इससे पूर्व गृहमंत्री अमित शाह ने भी नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों के बलिदान को मैं नमन करता हूं. राष्ट्र उनकी वीरता को कभी नहीं भूलेगा. मेरी संवेदना परिवारों के साथ है. हम शांति और प्रगति के इन दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे. घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: नक्सलियों से मुठभेड़ में अब तक 22 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुकमा-बीजापुर सीमा पर बीते शनिवार को नक्सलियों ने पुलिस सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था. इस दौरान पांच जवान शहीद हुए तो 10 नक्सली भी मारे गए. घटना के बाद से अन्य कई जवान मिसिंग बताए जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2021 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).